मुख्य समाचार

पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद नहीं रहे, सीएम ने व्यक्त की संवेदना 

बावन बूटी कला के लिए पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद का निधन हो गया। वे नालंदा जिले के बसवन बीघा गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कपिलदेव प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिलदेव प्रसाद को वर्ष 2023 में बावन बूटी कला के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बावन बूटी मूलतः एक तरह की बुनकर कला है। उनके निधन से इस कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।


 


संबंधित खबरें