मुख्य समाचार

पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन शुरू

हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है। नामांकन के लिए सभी नागरिक राष्ट्रीय पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

पद्म पुरस्कारों में देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। 

गृह मंत्रालय का कहना है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से मंत्रालय ने नामांकन की अपील की है। सरकारी सेवकों में चिकित्सक और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक इन पुरस्कारों के लिए योग्य नहीं हैं। 
 


संबंधित खबरें