मुख्य समाचार

एसएसबी का पटना में मिशन लाइफ अभियान

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना सीमांत मुख्यालय ने रुकनपुरा के नेहरू पथ में मिशन लाइफ फॉर एनवायरनमेंट अभियान चलाया। इसके तहत दो सौ जरूरतमंदों में कपड़ा, बर्तन एवं किताब वितरित किये गये। साथ ही उन्हें भोजन भी कराया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में डीआईजी कुमार चंद्र विक्रम, कमांडेंट सुवर्णा सजवाण एवं अशोक सजवाण, डिप्टी कमांडेंट डॉ सुधांशु कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अमरेश कुमार एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। 

मिशन लाइफ फॉर एनवायरनमेंट भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके अंतर्गत जल एवं ऊर्जा बचत, कचरा एवं ई-कचरा को कम करना, सिंगल उपयोग वाले प्लास्टिक में कमी, श्रीअन्न और स्वस्थ जीवन शैली पर जोर देते हुए आम लोगों को जागरूक किया जाता है। 
 


संबंधित खबरें