राज्य सरकार ने पटना के डीएम समेत छह आईएएस को नई जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह दूसरी बार पटना के डीएम बनाये गये हैं। इससे पहले वे इस पद पर 27 जनवरी, 2024 तक थे।
वर्तमान डीएम शीर्षत कपिल अशोक का तबादला बिहार राज्य पथ विकास निगम में किया गया है। उनके पास पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार होगा।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हिमांशु शर्मा जीविका के सीईओ और निलेश रामचंद्र देवरे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी बनाये गये हैं।
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी आदित्य प्रकाश स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव एवं छत्तीसगढ़ से संवर्ग स्थानांतरण के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे लक्ष्मण तिवारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किये गये हैं।