अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई के पवनहंस घाट पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
88 वर्षीय मनोज कुमार ने चार अप्रैल की सुबह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजर रहे थे।
देश भक्ति फिल्मों में अभिनय के कारण वे भारत कुमार के नाम से मशहूर थे। उपकार, पूरब-पश्चिम, शोर, रोटी कपड़ा और मकान, सन्यासी, दस नंबरी और क्रांति उनकी प्रमुख फिल्में रहीं। मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।