पटना स्थित तारामंडल आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हो गया है। अब तारामंडल आने वाले लोग नई तकनीक के जरिये सौर मंडल की गतिविधियों को देख सकेंगे। इसके आधुनिकीकरण पर 200 करोड़ राशि खर्च हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारामंडल के आधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम, भवन के उन्नयन एवं अतिथिगृह का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा और विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम, डिप्टी सीएम समेत सभी अतिथियों ने थ्रीडी के माध्यम से ब्रह्मांड निर्माण की प्रक्रिया देखी।
तारामंडल के आधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम को सीएम के निर्देश पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने तारामंडल में लगे आधुनिक उपकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रेट्रोफिटिंग कार्य की भी जानकारी ली। साथ ही सौर मंडल की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी को भी देखा।