रेडियो की मशहूर आवाज अमीन सयानी का निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। मंगलवार की रात 91 वर्षीय अमीन को दिल का दौरा पड़ा था। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसक दुखी हैं।
एक समय रेडियो पर ‘बिनाका गीत माला’ कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने धूम मचा दी थी। नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं। 42 साल तक अपने इस मखमली आवाज से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। 1952 से 1994 तक सयानी ने गीतमाला का संचालन किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई हस्तियों ने अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।