मुख्य समाचार

पंजाब के सीएम भगवंत मान सपरिवार पहुंचे तख्त पटना साहिब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त पटना साहिब में माथा टेका। उनके साथ मां, पत्नी और बच्ची भी थी। भगवंत मान परिवार के साथ कीर्तन में शामिल हुए। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के दर्शन किए। सभी ने गुरु घर में लंगर भी ग्रहण किया।

भगवंत सिंह मान और उन्की पत्नी गुरप्रीत कौर ने गुरु का बाग में एक पौधा लगाया। उनके परिवार का मानना है कि इसी स्थान पर अरदास करने से उन्हें बच्चे की प्राप्ति हुई। सभी गुरुद्वारा बाल लीला साहिब भी पहुंचे, जहां बाबा गुरविंदर सिंह ने उनका सम्मान किया। 

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें फिर से गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली आने का मौका मिला। उन्होंने तख्त पटना साहिब की व्यवस्था, लंगर और सफाई के लिए कमिटी के कार्यों की सराहना की। 

भगवंत मान के गुरु घर आने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तख्त पटना साहिब कमिटी के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह, सुदीप सिंह, हरदेव सिंह सोही, मानविंदर सिंह, दलजीत सिंह और हरजीत सिंह ने उनका स्वागत किया।
 


संबंधित खबरें