मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास, सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई।

निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री को स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के बेहतर समन्वय और सहयोग से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सशक्त होगी। 
 


संबंधित खबरें