मुख्य समाचार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राज्यपाल-सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर राज्यपाल एलटी जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। पटना के पाटलिपुत्र पार्क में वाजपेयी जी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों को गाया। 

श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई विधायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें