मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार से फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शुभेंदु अधिकारी से टेलिफोन पर हुई बात में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी परिस्थिति में फरक्का बराज के सभी गेट खोलने से गंगा का प्रवाह सुगम होगा और बिहार में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।