मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में अपनी मां पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक रही अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके दिए संस्कार आनेवाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
मुख्यमंत्री के पिता शकुनी चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।