बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 करोड़ की सहायता राशि दी है। बैंक के प्रतिनिधियों ने लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों के काम आएगी।