मुख्य समाचार

UCC के प्रावधान सार्वजनिक होने के बाद जदयू करेगी विचार 

समान नागरिक संहिता ( Uniform Civil Code- UCC) को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच बिहार में एनडीए की सहयोगी जदयू का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का कहना है कि समान नागरिक संहिता के प्रावधान अब तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं। प्रावधानों के अध्ययन के बाद पार्टी इस पर विमर्श करेगी। 

यदि इसमें किसी प्रकार की चिंता सामने आती हैै, तो इसे दूर करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष पार्टी अपनी बात रखेगी। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा करने की बात कही है।

अमित शाह के बयान के बाद छिड़ी बहस : दो दिन पहले 13 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में समान नागरिक संहिता को लेकर बयान दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा। कई राज्यों में यह लागू हो चुका है।


संबंधित खबरें