फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की जांच में प्रियागोल्ड बिस्किट में पशु चारा का चोकर मिला। इस आधार पर बिस्किट निर्माता सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड का लाइसेंस FSSAI ने निलंबित कर दिया है। साथ ही कंपनी पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।
एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद सूर्या फूड की जांच हुई। जांच में देखा गया कि कंपनी बिस्किट में फाइबर का सोर्स बढ़ाने के लिए जिस चोकर का इस्तेमाल कर रही थी, वह मवेशियों के लिए बना था। प्लांट से मिले बोरों पर भी पशु आहार अंकित था।
जांच के दौरान प्लांट में सफाई, पेस्ट कंट्रोल, कच्चे सामान के रखरखाव और कर्मियों की व्यक्तिगत सफाई में भारी कमियां मिलीं। FSSAI की कार्रवाई के बाद नेपाल सरकार ने प्रियागोल्ड बिस्किट के आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है।