मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने छठव्रतियों का किया अभिवादन 

महापर्व छठ के तीसरे दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गायघाट से नासरीगंज तक छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने छठव्रतियों का अभिवादन किया और घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्थां की जानकारी ली। 

गंगा के किनारे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री ने भी भगवान भास्कर से राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं पटना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।   
 


संबंधित खबरें