मुख्य समाचार

महापर्व छठ : स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पिता संग की आराधना 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के साथ भगवान भास्कर की आराधना की। उन्होंने राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महापर्व छठ का आयोजन 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने परिवार के सदस्यों के साथ पूरी श्रद्धा से पर्व की पवित्र परंपराओं को निभाया। 

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्म अनुशासन का पर्व है। इसमें लोग निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है। 
 


संबंधित खबरें