मुख्य समाचार

पटना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी- नीतीश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ समय साथ बिताया। एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान और अपनापन उनके हाव-भाव में साफ दिख रहा था। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण संबंधों की खूबसूरत झलक थी।

प्रधानमंत्री बिहार दौरे के दौरान वैशाली जिला आए थे। यहां से उन्होंने नीतीश सेतु एवं कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। 

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार से उत्तर प्रदेश प्रस्थान के समय भी नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच परस्पर सम्मान का भाव दिखा।


संबंधित खबरें