मुख्य समाचार

निर्धारित दर से अधिक जीएसटी लेने पर करें शिकायत

पटना। निर्धारित दर से अधिक जीएसटी लेने वाले व्यवसायियों पर कार्रवाई होगी। ग्राहक इसकी शिकायत वाणिज्य कर विभाग में कर सकते हैं । संबंधित क्षेत्र के अंचल प्रभारी शिकायतों का निबटारा करेंगे। अंचल कार्यालय से संतुष्ट नहीं होने पर संयुक्त आयुक्त प्रशासन से भी शिकायत कर सकते हैं। सरकार के स्तर पर विभागीय आयुक्त सह प्रधान सचिव मामलों को देखेंगे। व्यवसायियों द्वारा ग्राहकों से अधिक मूल्य लेने की शिकायतें आ रही हैं। सूबे में अबतक 2.47 लाख व्यवसायियों ने निबंधन कराया है। 
 


संबंधित खबरें