मुख्य समाचार

डिजिटलाइजेशन से हर काम हुआ आसान : रिक्की बिंद्रा

पटना/06.12.17 । वर्तमान समय में डिजिटलाइजेशन से हर काम आसान हो गया है। हर जानकारी इसके जरिए मिल रही है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण बिहार में इसकी उपयोगिता और भी है। जियो ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। जियो एग्री एप्लिकेशन से किसानों को खेती से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।

पंजाब-हरियाणा के किसान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। प्राकृतिक आपदा की पूर्व सूचना भी उपलब्ध कराने में यह सहायक होगा। उक्त जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के कंट्री हेड (इंटरप्राइज एवं काॅरपोरेट सर्विस) रिक्की बिंद्रा ने बिहार उद्योग संघ के साथ बातचीत में कही। 

बिंद्रा ने बताया कि डिजिटलाइजेशन का औद्योगीकरण से संबंध है। जितना ज्यादा औद्योगीकरण होगा, उतनी तेजी से डिजिटलाइजेशन होगा। महाराष्ट्र व गुजरात में यह तेजी से हो रहा है। जियो स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित एप्लिकेशन भी लांच करेगा। बिहार में जियो का काम काफी तेजी से बढ़ रहा है।

एयरटेल के ग्राहक लक्ष्य के करीब जियो पहुंच गया है। बेहतर नेटवर्क के मद्देनजर देश में सर्वाधिक जियो मोबाइल टावर बिहार में लगे हैं। थ्री जी टेक्नोलाॅजी के ऑपरेशन में परेशानी के कारण ही फोर जी टेक्नोलाॅजी की जरूरत पड़ी। मौके पर बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय भरतिया मौजूद थे।     
 


संबंधित खबरें