नई दिल्ली/एजेंसी । आय कर विभाग की झांकी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड मेें शामिल होगी । झांकी में विभाग नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ मुहिम को दिखाएगा । आॅपरेशन क्लीन मनी और इसकी खासियत को भी दिखाया जाएगा। कालेधन के खिलाफ लड़ाई सरकार की बड़ी योजना है। झांकी क्लीन मनी की खासियत को बताएगी कि देश को मजबूत बनाने में इसका किस तरह इस्तेमाल हो सकता है । साथ ही इस महत्वाकांक्षी मुहिम में लोगों का शामिल होना कितना ज़रूरी है ।