मुख्य समाचार

ओरो डेंटल का मोबाइल वैन घर जाकर करेगा दांत का इलाज

पटना । ओरो डेंटल स्पेशियलिटी क्लिनिक, बोरिंग केनाल रोड दांत के मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में ओरो डेंटल ने मोबाइल डेंटल वैन सेवा रविवार से शुरू की है। डेंटल वैन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया। उन्होंने इस तरह की सेवा देने के लिए क्लिनिक प्रबंधन की प्रशंसा की। 

डाॅ आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि वैन डेंटल केयर की सभी सुविधाओं से युक्त है। 8084780132 पर काॅल करने पर डाॅक्टर की टीम संबंधित जगह पर पहुंच जाएगी। इस वैन को शुरू करने का मकसद वैसे मरीजों की सहायता करना है, जो क्लिनिक आने में असमर्थ हैं। इस सेवा के लिए कोई अलग से शुल्क नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का इलाज निःशुल्क होगा। 

इस मौके पर आचार्य सुदर्शन, रोटरी पटना के मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रियदर्शनी त्रिवेदी, आमोद त्रिवेदी, आन्या त्रिवेदी समेत क्लिनिक के डाॅक्टर व कर्मी मौजूद थे।           
 


संबंधित खबरें