मुख्य समाचार

फेडरेशन ने नई बालू नीति को वापस लेने का दिया प्रस्ताव

पटना । बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने नई बालू नीति को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। बजट पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। गाड़ियों के फिटनेस फेल होने पर 50 रुपया प्रतिदिन जुर्माना वापस लेने की मांग समेत कई प्रस्तावों को भी रखा।

आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार इकाई के महासचिव राज कुमार झा ने गाड़ियों की फिटनेस अवधि 2 वर्ष, आॅटो रिक्शा को परमिट मुक्त करने, ई-रिक्शा पर अनुदान, परिवहन उद्योग से जुड़े कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने समेत कई मांगों का ज्ञापन सौंपा ।
 


संबंधित खबरें