मुख्य समाचार

पांच दिवसीय डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 9 मार्च से

पटना । डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2018 का आयोजन बिहार उद्योग संघ 9 से 13 मार्च तक गांधी मैदान में कर रहा है। पांच दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी करेंगे। उद्योग विभाग के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है।

एक्सपो में बिहार के उद्योग से जुड़े उत्पादों के करीब 250 स्टाॅल लगेंगे। एक्सपो में श्री सीमेंट जहां प्लेटिनम स्पांसर, वहीं आईटीसी, मुंगेर गोल्ड स्पांसर के रूप में सपोर्ट कर रहा है।   


संबंधित खबरें