मुख्य समाचार

पांडु पोखर, राजगीर

राजगीर स्थित पांडु पोखर करीब 22 एकड़ में फैला हुआ है। महाभारत काल के राजा पांडु से जुड़ी कथाओं के कारण इसे पांडु पोखर नाम दिया गया है। पटना से राजगीर की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। यह नालंदा जिले में है। 

पांडु पोखर में प्रकृति को काफी नजदीक से देखा जा सकता है। पहाड़, हरी भरी घास व झील इसे खास बना देते हैं। वास्तुकार की कई जगहों पर आकर्षक डिजाइनिंग मन को मोह लेते  है। मनोरंजन के लिए कई तरह की एक्टिविटी के साथ रेस्टोरेंट व ठहरने की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। 

एडवेंचर एक्टिविटी : बर्मा ब्रिज, वाॅटर राॅलर, जाॅरबिंग बाॅल, जिपलाइन 
आउटडोर एक्टिविटी : हाॅर्स राइडिंग, बोटिंग, बंजी जंपिंग, बाउंसी, बूल राइड, क्रिकेट, बैडमिंटन, फूटबाॅल, बास्केट, वाॅलीबाॅल  
इनडोर एक्टिविटी : पूल टेबल, टेबल टेनिस, कैरम, एयर हाॅकी, टेबल साॅसर

नोट : पांडु पोखर के अलावा राजगीर में रोप वे, घोड़ा कटोरा, वीरायतन, वेणुवन, जापानी मंदिर, गर्मकुंड एवं प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर को भी देख सकते हैं।    
 


संबंधित खबरें