मुख्य समाचार

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन

हिंदी फिल्मों की मशहूर गायिका आशा भोसले (92) का निधन रविवार की दोपहर मुंबई में हो गया। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को शिवाजी पार्क में होगा।

आशा भोसले प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। उन्होंने अपने करियर में 11 हजार से अधिक गाने गाए हैं। पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। 

आशा भोसले के निधन पर बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री एवं देश के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।  
 


संबंधित खबरें