मुख्य समाचार

बीआईए ने बिहार दिवस पर लगाया स्टाॅल

पटना । बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी बिहार दिवस पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।  स्टाॅल के जरिए अपने कार्य एवं गतिविधियों के साथ-साथ राज्य की औद्योगिक गतिविधियों तथा निवेश की क्षमताओं से लोगों को परिचित कराया है। सरकार की स्टार्टअप नीति को प्रमुखता देने के उद्देश्य से एसोसिएशन ने अपने परिसर में स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर ‘वेंचरपार्क’ के 9 स्टार्टअप को अपने उत्पाद एवं सेवा का प्रदर्शन करने तथा अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान किया है। स्टार्टअप्स में मैटेरियल हाट, आॅनलाइन केक भेजो. काॅम, रिवाइवल शू लांड्री, स्वयंभू, इकोवेंचर, क्रिएटिव इमेज बाॅक्स, माई बुक्स.काॅम, दवाई.काॅम व साइमेटिक हैं। 
 


संबंधित खबरें