मुख्य समाचार

24 फर्म पर आयकर विभाग का 490 करोड़ बकाया, सूची की सार्वजनिक

नई दिल्ली/एजेंसी । आयकर विभाग ने टैक्स नहीं चुकाने वाले देश के 24 फर्म की सूची सार्वजनिक कर दी है। इन पर लगभग 490 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशासन व करदाता सेवाएं) ने प्रकाशित नोटिस में इन्हें तत्काल बकाया टैक्स के भुगतान की सलाह दी है। ये फर्म कोलकाता, अहमदाबाद, गुवाहाटी, विजयवाड़ा, नासिक, सूरत, दिल्ली, वडोदरा और अन्य शहरों के हैं। जहां कुछ फर्म संचालक फरार हैं, वहीं कुछ ने राशि के अभाव में टैक्स चुका पाने में असमर्थता प्रकट की है। 

डिफॉल्टर्स कंपनियां फूड प्रोसेसिंग, सर्राफा, शेयर मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर, रीयल एस्टेट और इनगॉट कारोबार से जुड़ी हैं। कुछ डिफॉल्टर्स ने निर्धारण वर्ष 1989-90 के लिए टैक्स का भुगतान नहीं किया। विभाग का कहना कि सूची सार्वजनिक करने का मकसद लोगों को इस बारे में जानकारी देना है अगर उनके पास कोई सूचना है, तो वे इन डिफॉल्टर्स को पकड़ने में विभाग की मदद करें।

सार्वजनिक घोषणा में कंपनी या व्यक्ति की पहचान, कंपनी के निदेशकों और उनके भागीदारी, कंपनी के गठन की तारीख (व्यक्तियों के संदर्भ में जन्म तिथि), पैन या टैन, रेकर्ड में दर्ज पते, बकाया कर, आकलन वर्ष और संबंधित इनकम टैक्स अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र का जिक्र है। 
 


संबंधित खबरें