पटना/बिहार कारोबार न्यूज । पोइला वैशाख (बांग्ला नया साल) के अवसर पर होटल मौर्या ने बंगाली पॉप अप डिनर इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट स्पाइस कोर्ट में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक है। पटनावासियों को बंगाली खाने का असली जायका दिलाने के लिए होटल मौर्या ने कोलकाता की मशहूर शेफ इति मिश्रा को आमंत्रित किया है।
मेनू में दीमर डेविल, फिश राॅल, काठल शमी कबाब, प्राॅन कटलेट, स्टीमर चिकन, डाब चिंगरी, फ्राइड इलीश, भेटकी पटुरी, मंगशोर झोल, पोटोल डोलमा एवं छानर डालना हैं। मीठा में पति सप्त, पाटली गुरेर पायस एवं कमलो भोग हैं। रेस्टारेंट के प्रबंधक नागेश राय ने बताया कि दो लोगों के डिनर की औसत कीमत 1500 रुपये है।
इति मिश्रा ब्रिटिश एयरवेज से रिटायर्ड हैं। बंगाली भोजन को लोकप्रिय बनाना उनका जुनून है। उन्होंने टीवी पर भी कुकिंग शो किया है। पटना में उनका यह पहला बंगाली पॉप अप डिनर इवेंट है।