मुख्य समाचार

तेजस्वी ने किया करोड़ों का लौह कारोबार, रिटर्न में टर्नओवर दिखाया शून्य 

पटना । जिंदल स्टील कंपनी के हैंडलिंग एंड स्टोरेज एजेंट के रूप में तेजस्वी यादव ने करोड़ों का लोहे का कारोबार किया, लेकिन वैट के रिटर्न में टर्नओवर शून्य दिखाया। तेजस्वी 2012 से इस कारोबार में हैं। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उक्त खुलासा करते हुए कहा कि इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग कार्रवाई करेगा। 

डिप्टी सीएम ने बताया कि तेजस्वी ने वाणिज्य कर विभाग के पूर्वी अंचल से रजिस्ट्रेशन नंबर टिन- 10062264062 प्राप्त किया। निबंधन के लिए पता लारा एंड संस, रानीपुर खिड़की, मिरचाई रोड, पटना सिटी दर्ज कराया गया। साथ ही सेंट्रल सेल्स टैक्स एवं एंट्री टैक्स का भी नंबर लिया। कारोबार करने के लिए पैन ACSPY9993J,  मोबाइल नंबर 9473240226 एवं एसबीआई खाता संख्या 30295914683 का इस्तेमाल हुआ।  

हैंडलिंग एजेंट एग्रीमेंट पर जिंदल स्टील के प्रतिनिधि के तौर पर रूपाली मेहरा एवं लारा एंड संस के मालिक के रूप में तेजस्वी यादव ने हस्ताक्षर किए। गवाह के तौर पर भोला यादव के हस्ताक्षर हैं। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा गया कि उनके पास आयरन एंड स्टील की हैंडलिंग का पर्याप्त अनुभव है। व्यापार के लिए 255 डिसमिल जमीन पर चहारदीवारी के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए।  

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने यह भी पूछा है कि चुनाव आयोग को दिए गए संपत्ति के ब्योरे में इस जमीन एवं व्यापार का जिक्र क्यों नहीं है। 
 


संबंधित खबरें