मुख्य समाचार

वाॅलमार्ट को लाइसेंस देने का सीएआईटी ने किया विरोध

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। काॅन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने वाॅलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट को भारतीय बाजार के लिए लाइसेंस देेने का विरोध किया है। संघ का कहना है कि वाॅलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट के आने से खुदरा व्यापारियों का कारोबार ठप हो जाएगा। 

23 से 25 जुलाई तक दिल्ली में निर्णय के विरोध में देश के कारोबारी जुटेंगे। इसी कड़ी में सीएआईटी की बिहार इकाई ने दो जुलाई को करगिल चौक, गांधी मैदान के समीप प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को सदस्यों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में रमेश गांधी, मुकेश जैन, अशोक वर्मा, अजय भगत, राकेश शर्मा, रवींद्र शर्मा, अनूप कृष्ण, रंजीत कुमार एवं मंटू जी शामिल हुए।      
 


संबंधित खबरें