पटना। डाक विभाग ने मिथिला पाग पर डाक टिकट जारी किया है। डाक विभाग की बुकलेट में बताया गया है कि पाग मिथिला क्षेत्र में शिरोवस्त्र का नाम है। यह आदर का प्रतीक है। पाग की शुरुआत प्रागैतिहासिक काल में हुई। शुरू में इसे पत्तों से तैयार किया जाता था। जानकारी मिथिलालोक फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ बीरबल झा ने दी। फाउंडेशन पाग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पाग बचाउ अभियान चला रहा है।