मुख्य समाचार

वैशाली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी,अमित शाह होंगे शामिल 

वैशाली जिला में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 की तैयारी चल रही है। 11 से 13 दिसंबर 2026 तक होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वैशाली पहुंचे। उन्होंने बुद्ध स्मृति स्तूप सह सम्यक दर्शन संग्रहालय परिसर का निरीक्षण किया।

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन बिहार हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी और कला एवं संस्कृति विभाग ने किया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं के रहने, भोजन, आवागमन एवं   सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था और अभिषेक पुष्करणी तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने वैशाली के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए स्थायी हेलीपैड की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्थायी हेलीपैड की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को इन जगहों पर पहुंचने में सुविधा होगी। 

सीएम ने सम्मेलन में दूसरे देशों से आने वाले प्रतिनिधि एवं श्रद्धालुओं को बोधगया, राजगीर, केसरिया सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराने का भी निर्देश दिया। 
 


संबंधित खबरें