मुख्य समाचार

प्रकाश पर्व की याद में जारी होगा सिक्का

पटना । गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व की याद में केंद्र सरकार सिक्का जारी करेगी। तख्त श्री हरमंदिरजी प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार चरणजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने सूचना दी है। वित्त विभाग ने दो तरह के  सिक्का जारी करने की बात कही है। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार तीन सौ पचास रुपये का सिक्का जारी करेगी। जिसे यादगार के तौर पर संग्रह किया जाएगा। वहीं आम चलन में दस रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे। वित्त मंत्रालय को केंद्रीय राज्यमंत्री एसएस अहलुवालिया ने पत्र लिख कर इसकी मांग की थी।


संबंधित खबरें