मुख्य समाचार

351 वां प्रकाशोत्सव समारोह शुरू, पंच प्यारे के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी

पटना । सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के 351 वें प्रकाशोत्सव समारोह की शुरुआत बुधवार (13 दिसंबर,2017) से हो गई । तख्त श्री हरमंदिर से पंच प्यारे के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी। यह अगले 11 दिनों तक निकलेगी । समापन 23 दिसंबर को बड़ी प्रभातफेरी से होगा। 24 दिसंबर को गायघाट से पांच किलोमीटर लंबा नगर कीर्तन निकलेगा । कीर्तन में अशोक राजपथ पर फूलों की बारिश होगी । मुख्य समारोह 25 दिसंबर को तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब में होगा। राज्य सरकार बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट  सिटी की व्यवस्था कर रही है। बाईपास व कंगन घाट में टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है। जानकारी शताब्दी समारोह के अध्यक्ष सरदार गुरेंद्र पाल सिंह व प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार सरजिंदर सिंह ने दी। 


संबंधित खबरें