पटना। एनटीपीसी, पूर्वी प्रक्षेत्र, पटना ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) एवं एमएसएमई पटना के सहयोग से बीआईए सभागार में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष केपीएस केशरी ने एमएसएमई से 25 फीसदी खरीद को 39 फीसदी तक बढ़ाने पर एनटीपीसी को धन्यवाद दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि एमएसएमई से खरीद से वेंडर का विकास महत्त्वपूर्ण है। इसके लिए एनटीपीसी को क्रय किए जाने वाले वस्तुओं का सैंपल एवं टेक्निकल स्पेसिफिकेशन बताना चाहिए ताकि एमएसएमई उस गुणवत्ता का उत्पाद बना सके। एमएसएमई अपनी क्षमता के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। यह एनटीपीसी पर निर्भर करता है कि वह इन वस्तुओं को स्वीकृत करे या इसे अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए स्टैंडर्ड निर्धारित करे। अगर सुझावों को वेंडर विकास के लिए लागू किया जाता है, तो राज्य के एमएसएमई इससे लाभान्वित होंगे।