मुख्य समाचार

एस्ट्रिक सॉल्यूशंस के 80 उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र

पटना । बिहार कौशल विकास योजना के तहत 80 उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र विधायक संजीव चौरसिया ने दिया। उम्मीदवारों ने एस्ट्रिक सॉल्यूशंस, पटना से अपना कोर्स पूरा किया है। समारोह में आए अतिथियों ने बिहार में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एस्ट्रिक ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। 

इस मौके पर एस्ट्रिक ग्रुप के निदेशक पीके सिन्हा, एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्रिंसिपल ओपी राय, बिहार कौशल विकास मिशन के निदेशक संजय कुमार, ओएसडी अशोक कुमार सिंह व इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर ओपी सिंह, केंद्र प्रशासक रिजिम सिंह व प्रवीण कुमार समेत कई गण्यमान्य उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें