राजगीर / बोधगया । चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव 2018 के दौरान बौद्ध भिक्षु 25-26 अगस्त, 2018 को राजगीर व बोधगया आयेंगे । इसमें 29 देशों के डेलिगेट्स भी हैं। वे भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का दर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय हर दो वर्ष पर सम्मेलन का आयोजन करता है। इसका धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक महत्व है।
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से डेलिगेट्स 25 अगस्त को गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राजगीर जाएंगे। राजगीर में वेणुवन व कन्वेंशन सेंटर में शिरकत के बाद नालंदा खंडहर देखेंगे। रात्रि विश्राम बोधगया में होगा। उनके सम्मान में बिहार सरकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। 26 अगस्त को महाबोधि मंदिर में मेडिटेशन के बाद डेलिगेट्स सारनाथ (वाराणसी) के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 23 अगस्त को कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस दौरान Role of Living Buddhist Heritage in the Contemporary Society पर बौद्ध विद्वानों ने परिचर्चा की। साथ ही बुद्धिस्ट साइट्स से संबंधित वेबसाइट एवं मूवी भी रिलीज की गई।