मुख्य समाचार

31 अगस्त तक 5.42 करोड़ ने किया आईटीआर फाइल, 71 फीसदी इजाफा

नई दिल्ली/एजेंसी । इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या निर्धारित तिथि 31 अगस्त को 71 फीसदी बढ़कर 5.42 करोड़ हो गई है। विगत वर्ष यह संख्या 3.17 करोड़ थी। विभाग ने रिटर्न फाइल करने की तिथि 31 जुलाई से बढा़कर 31 अगस्त कर दी थी।  

आयकर दाता 2017-18 का रिटर्न फाइन के साथ मार्च 2019 तक फाइल कर सकते हैं। 1 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच अधिकतम पांच हजार रुपये फाइन देना होगा। 1 जनवरी से 31 मार्च 2019 के बीच रिटर्न फाइल करने पर फाइन दोगुना होगा।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि रिटर्न की संख्या में वृद्धि बताता है कि करदाताओं में स्वैच्छिक कर अनुपालन बढ़ा है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें नोटबंदी का असर, करदाताओं में जागरूकता और देरी से रिटर्न फाइल करने पर फाइन शामिल है।
 


संबंधित खबरें