मुख्य समाचार

साईं की रसोई में मात्र 5 रुपये में भोजन की सुविधा

पटना । साईं की रसोई ने 100 दिन पूरा कर लिया। प्रतिदिन मात्र 5 रुपये में जरूरतमंदों को शाम 7 से 9 बजे तक भोजन कराया जाता है। नव अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग से साईं की रसोई कंकड़बाग स्थित भूतनाथ रोड में  चल रही है। हर रविवार को पीएमसीएच में भी भोजन की सुविधा उपलब्ध है। तीज पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी व श्रृंगार का सामान मनीष साड़ी इम्पोरियम के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

साईं की रसोई के 100 दिन पूरा होने पर अखंड ज्योति आई हाॅस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। करीब 2000 लोगों को मुफ्त भोजन भी कराया गया। भजन संध्या में नीरज पांडेय एवं सहयोगियों ने साईं के भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

सफल आयोजन में अमृता सिंह, पल्लवी सिन्हा, अशोक वर्मा, सोहेल, मोहसिन, रोश शर्मा, सुनील कुमार, सफीक खां एवं संतोष कुमार का योगदान रहा।   
 


संबंधित खबरें