पटना । आयकर विभाग ने विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित तीन ठिकानों पर 26 सितंबर,2018 को सर्वे किया । टीम ने एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा और फुलवारीशरीफ स्थित ऑफिस व आवास से कई दस्तावेज बरामद किये हैं। अबु दोजाना सुरसंड (सीतामढ़ी) से राजद विधायक हैं।
पटना के सगुना मोड़ में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम मेरेडियन कंस्ट्रक्शन (इंडिया ) लि. कर रही है। अबु दोजाना मेरेडियन कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं और राजद सुप्रीमो के करीबी भी हैं। उन पर लालू परिवार के कई कारोबार में शामिल होने का आरोप है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मॉल को रेल टेंडर घोटाले से मिली जमीन पर बनाए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।