पटना । बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर गांधी मैदान में रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह का आयोजन हुआ । दशहरा कमिटी ट्रस्ट के कार्यक्रम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। वाण से बुराई के प्रतीक मेघनाद, कुंभकरण एवं रावण के पुतले जल उठे ।
इससे पहले अशोक वाटिका और लंका दहन प्रसंग दिखाया गया । जय श्री राम के उद्घोष से गांधी मैदान गुंजायमान था। केरल से आये कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदर्शित की । क्रेन पर सवार हनुमान, पीछे-पीछे राम-लक्ष्मण व रावण की सेना आकर्षण के केंद्र थे।
मुख्यमंत्री ने दशहरा कमिटी के चार सदस्यों को सम्मानित भी किया । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल नोपानी, सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष सुषमा साहु समेत कई सदस्य व गण्यमान्य मौजूद थे।