हाजीपुर । प्रज्ञा नेत्रालय का वार्षिक समारोह 25 अक्टूबर,2018 को है। समारोह का संचालन प्रज्ञा मंडल संस्थान कर रहा है। 10 वर्षों में जिले के 25 हजार लाचार मरीजों का नेत्रालय में निःशुल्क इलाज व आॅपरेशन हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पोखरा मोहल्ला (सुभाष चौक ) है।
गायत्री परिवार के निशांत गांधी ने बताया कि समारोह का उद्घाटन पद्मभूषण डाॅ बिंदेश्वर पाठक करेंगे। इस मौके पर बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल समेत गण्यमान्य मौजूद रहेंगे। गायत्री परिवार के हरिनाथ गांधी व डाॅ केदारनाथ साह समारोह के सफल संचालन में सक्रिय हैं।