मुख्य समाचार

ज्ञान,संस्कृति और दर्शन का केंद्र बनेगा राजगीर

राजगीर। राजगीर ज्ञान, संस्कृति और दर्शन का केंद्र बनेगा, जहां प्राचीन परंपराओं का आदान-प्रदान होगा। पहले विश्व शांति स्तूप की स्थापना राजगीर में हुई। यह ऐेतिहासिक जगह हैै। यहां से भगवान बुद्ध व महावीर का संबंध रहा है। मखदूम व गुरुनानक साहब भी यहां आए थेे। मलमास मेला भी प्रसिद्ध हैै। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं। वह रत्नागिरी पर्वत स्थित विश्व शांति स्तूप के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

समारोह कोे सीजीसी जापान की कंपनियों केे समूह के अध्यक्ष आत्सुहीरो होरीउची, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्व विदेश सचिव व राजदूत ललित मानसिंह ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल विश्व स्तूप का 50 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम सेे मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति भी शामिल होंगे। 25 अक्टूबर, 1969 को राजगीर में विश्व स्तूप का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने जबकि  शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने किया था। इसे खूजी (गुरुजी) की परिकल्पना के अनुसार बनाया गया था। स्तूप के उद्घाटन समारोह में आचार्य बिनोवा भावे व जयप्रकाश नारायण भी शामिल थे।

उन्होंने कहा नालंदा विश्वविद्यालय के चल रहे रिवाइवल में जापान का भी सराहनीय योगदान हैै। राजगीर के घोड़ाकटोरा में 50 फीट की बुद्ध प्रतिमा बनकर तैयार हैै। 2009 में पटना के बाहर पहली बार विश्व शांति स्तूप के बगल में कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसी समय नया रोप-वे बनाने का निर्णय हुआ था। 2019 में यह तैयार हो जाएगा।   

बिहार में बोधगया, वैशाली व राजगीर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण है । पटना-गया एक्सप्रेस-वे के निर्माण केे लिए मुख्यमंत्री ने जापान को धन्यवाद दिया। बुद्धिस्ट प्लेस कोे लिंक करने के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन से जोड़ने की योजना हैै। इसके लिए जापान की एक्सपर्ट टीम बिहार आएगी। पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में बुद्धिज्म के अध्ययन के लिए इंस्टीच्यूट का निर्माण वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण होगा। 

इस मौके पर जापान केे बौद्ध संघ निप्पोनजान म्योहोजी के प्रमुख भिक्षुु कज्यूओदा, बुद्ध विहार सोसाईटी की सचिव महाश्वेता महारथी, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव चंचल कुमार व रवि मनुभाई परमार, पर्यटन विकास निगम की एमडी इनायत खां, डीएम व एसपी समेत कई गण्यमान्य मौजूद थेे।


संबंधित खबरें