पटना/07.12.18। एनबीएफसी कंपनी मैग्मा फिनकॉर्प लिमिटेड (मैग्मा) ने बिहार के लिए अपनी विकास योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी औरंगाबाद और गोपालगंज में दो नई शाखाएं खोलेगी। मैग्मा वाहन, हाउसिंग एवं एसएमइ लोन के साथ जनरल इंश्योरेंस कारोबार में है।
मैग्मा फिनकॉर्प लिमिटेड के नेशनल बिजनस हेड संजीव झा ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि बिहार में हमारी 18 शाखाएं हैं। लगभग 300 लोग कार्यरत हैं। गत वर्ष कंपनी ने 321 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया जबकि चालू वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 170 करोड़ रुपये लोन वितरित किये गये। शेष छह माह में हम राज्य में अपेक्षित वृद्धि से अधिक हासिल करेंगे। इस मौके पर अजीत कृष्णन भी मौजूद थे ।