मुख्य समाचार

2800 रुपये में टाइगर रिजर्व की सैर 

पटना । वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, बेतिया के लिए इको टूरिज्म पैकेज 15 दिसंबर, 2018 से शुुरू हो रहा है। पैकेज के अंतर्गत सैलानी को मात्र 2800 रुपये में टाइगर रिजर्व आने-जाने, एक रात और दो दिन ठहरने एवं जलपान-भोजन की सुविधा मिलेगी। पटना से टाइगर रिजर्व की दूरी 350 किमी है। आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य पर्यटन निगम ने किया है।

बुकिंग स्थल :  पटना के होटल कौटिल्य विहार (वीरचंद पटेल पथ) से टिकट की बुकिंग होगी। प्रत्येक शनिवार सुबह 8 बजे गाड़ी यहां से खुलेगी और अगले दिन यानी रविवार की रात 8ः30 बजे पटना लौटेगी।  

मुख्य आकर्षण :  जंगल सफारी एवं हाथी शेड का भ्रमण, गंडक नदी में नौकायन, कौलेश्वर झूला से कैनोपी वाॅक का आनंद, जंगल ट्रैकिंग एवं साइकलिंग, वन्य प्राणी चलचित्र एवं थारू-उरांव सांस्कृतिक कार्यक्रम। 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अगले 3 माह तक सैलानी इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकेंगे। टाइगर रिजर्व में 80 से ज्यादा लोगों के लिए बैम्बू एवं ट्री काॅटेज तथा वाल्मीकि विहार में ठहरने और उत्तम भोजन की व्यवस्था है। 


संबंधित खबरें