पटना । नये साल के जश्न को खास बनाने के लिए 31 दिसंबर को होटल द पनाश में डीजे डांस 2019 का आयोजन हो रहा है । नये साल का स्वागत करने के लिए जहां म्यूजिक का तड़का लगेगा, वहीं डांस की महफिल भी सजेगी।
जीएम प्रणव कुमार का कहना है 2018 की विदाई और नये साल के आगमन को लेकर पटनावासियों के लिए खास तैयारी की गई है। डीजे डांस संग कई तरह के व्यंजन, वेलकम ड्रिंक्स एवं मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था है, जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब होंगे।
कार्यक्रम रात 8 बजे से होटल के दो अलग-अलग हॉल में शुरू होगा। स्टेप अप में शामिल होने के लिए एंट्री फी कपल के लिए 2499, एडल्ट के लिए 1499 एवं 6 से 12 वर्ष के बच्चे के लिए 1199 रुपये है। इसी तरह अजारा हॉल में कपल के लिए 3499, एडल्ट के लिए 1499 एवं 6 से 12 वर्ष के बच्चे के लिए 1199 रुपये है। आयोजन को सफल बनाने में एफ एंड बी मैनेजर मनीष कुमार एवं होटल के शेफ बालमुकुंद जुटे हैं।