मुख्य समाचार

चार दिवसीय इलेक्ट्रिक ट्रेड एक्सपो पटना क्लब में शुरू

पटना/04.01.19 । इलेक्ट्रिक ट्रेड एक्सपो - 2019 न्यू पटना क्लब में 4 से 7 जनवरी तक है। चार दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने किया। उन्होंने एक्सपो को शानदार बताते हुए कहा कि देश की बड़ी कंपनियां इसमें शिरकत कर रहीं हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नई तकनीक के प्रोडक्ट लांच करने पर जोर दिया।  

एक्सपो का आयोजन बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (BETA) ने किया है। एक्सपो के टाइटल स्पांसर ग्रेट व्हाइट ग्लोबल के निदेशक हेमंग शाह, kolors के एमडी शशि बियानी, गुवाहाटी इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसो. समेत कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।     

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में टैक्स कलेक्शन में इलेक्ट्रिक गुड्स का छठा स्थान है। करीब 4600 डीलर जीएसटी में निबंधित हैं। टैक्स 18 फीसदी होने से कारोबारी व उपभोक्ताओं को राहत मिली है। पहले 15 फीसदी वैट और 12.5 फीसदी एक्साइज डयूटी थी। 

एक्सपो के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, BETA के संस्थापक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप सर्राफ, सचिव अजय अग्रवाल, संयोजक अनिल रितोलिया व राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष संजय तोतला एवं कार्यकारिणी के सदस्य, बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के पीके अग्रवाल एवं शशि मोहन, बीआईए के आरसी गुप्ता एवं संजय भरतिया समेत बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद थे।     


संबंधित खबरें