पटना/04.01.19। इस्काॅन में हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन 6 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में आजीवन सदस्यों का सम्मेलन व उनसे संवाद, कीर्तन, प्रवचन एवं महाप्रसाद की व्यवस्था है । उद्घाटन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एलएन पोद्दार करेंगे। मुख्य वक्ता अमेरिका से आये राधाजीवन होंगे।
प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने बताया कि इस्काॅन पटना मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए इस्काॅन पूरे बिहार में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।