पटना/07.01.19। इंडियन रेड क्राॅस सोसाइटी की बिहार शाखा ने 455 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। वितरण कार्यक्रम राजभवन के राजेंद्र मंडप में संपन्न हुआ। सोसाइटी के प्रेसिडेंट सह राज्यपाल लालजी टंडन की उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक सिंह, एडीसी राकेश दुबे, सोसाइटी के अध्यक्ष डाॅ बीबी सिंह, उपाध्यक्ष उदय शंकर सिंह एवं बीके जायसवाल मौजूद थे।